अफसर नहीं बना रहे थे सड़क, अब सूरत ही बदल गई
बासौली के पूर्व प्रधान कुलदीप तोमर ने बताया कि मुख्यमंत्री के आगमन के चलते प्रशासन ने गांव के आसपास की सभी सड़कों का निर्माण करा दिया है। इससे गांव व आसपास के गांवों के लोगों फायदा होगा। ग्रामीण सेवाराम का कहना है कि पहले अधिकारी सड़क नहीं बना रहे थे।
गांव के रास्तों पर गंदगी पसरी थी। अब कई दिन से गांव पूरी तरह बदला हुआ दिख रहा है। इस तरह की व्यवस्था समय-समय पर होती रहे तो गांवों की हालत बदल जाएगी। साथ ही कहा कि भगवान करे, मुख्यमंत्री यहां जल्दी-जल्दी आते रहें, ताकि गांव की व्यवस्था सुधरती रहे।
अधिकारियों ने व्यवस्था देखी
आईजी प्रवीण कुमार भी बासौली पहुंचे और एसपी नीरज कुमार जादौन के साथ सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इसके साथ ही डीएम राजकमल यादव व अन्य अधिकारियों ने गांव में डेरा डाले रखा।