वार्ड नंबर 25 के सभासद अनुज जैन ने नगर पालिका के अफसरों पर ठेकेदार से मिलीभगत का आरोप लगाया। सवाल उठाए कि जब ट्यूबवेल चालू ही नहीं हुई तो ठेकेदार को भुगतान क्यों कर दिया गया। उन्होंने बताया कि ट्यूबवेल की बिना चालू हुए ही गारंटी खत्म हो गई। छह माह की गारंटी ट्यूबवेल की थी। उन्होंने आरोप लगाया कि ठेकेदार को बोर्ड बैठक में 16 लाख का भुगतान देना पास हुए थे, लेकिन पास हुए प्रस्ताव से ज्यादा भुगतान किया गया है। इस संबंध में डीएम से भी शिकायत की थी।
यह भी पढ़ें: खौफनाक: लंबे बाल में छिपा व्यापारी की मौत का राज, बेड पर सड़ रही थी लाश, ये मंजर देख कांप गई लोगों की रूह
बिजली कनेक्शन न होने के कारण ट्यूबवेल चालू नहीं हो सकी। ऊर्जा निगम को कनेक्शन के लिए तकरीबन 11 लाख रुपयों का भुगतान गत जनवरी माह में दिया जा चुका है। ठेकेदार को भुगतान हुआ है या नहीं? इसकी मुझे जानकारी नहीं है।
- अनुज कौशिक, ईओ, नगरपालिका
गांधी चौक पर जो ट्यूबवेल लगी थी, उसका बोरिंग फेल हो गया था। इस कारण ठेकेदार का भुगतान रोक दिया गया था, लेकिन बाजार पुलिस चौकी पर जो ट्यूबवेल लगी है, उसके लिए 22 लाख का भुगतान ठेकेदार को दिया जा चुका है। ट्यूबवेल को जल्द से जल्द चालू किए जाने का प्रयास किया जा रहा है।
- जेई कामेंद्र, नगरपालिका