फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल का निरीक्षण करने आज आएंगे सीएम, घर-घर जनसंपर्क भी करेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
औद्योगिक क्षेत्र में भाजपा पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे
विज्ञापन

किशनपुर बराल के डीएवी इंटर कॉलेज में कार्यकर्ताओं संग बैठक, घर-घर जनसंपर्क करेंगे
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को जिला अस्पताल का निरीक्षण करेंगे। इसके साथ ही वह बागपत व किशनपुर बराल में भाजपा पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। इसके पश्चात घर-घर जनसंपर्क करेंगे। सीएम के कार्यक्रम के मद्देनजर जिला अस्पताल में बिगड़ी व्यवस्था को अधिकारी देर शाम तक सुधार में जुटे रहे।
जिलाध्यक्ष सूरजपाल गुर्जर ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हेलिकॉप्टर शनिवार सुबह पुलिस लाइन में उतरेगा। वहां से सीधे जिला अस्पताल में जाएंगे तथा व्यवस्था का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद औद्योगिक क्षेत्र में जाएंगे। वहां भाजपा पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। वहां से हेलिकॉप्टर से रमाला जाएंगे और किशनपुर बराल के डीएवी कॉलेज में पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। वहां से घर-घर जनसंपर्क करेंगे। इसके बाद लौट जाएंगे। इस तरह पूरा कार्यक्रम तय किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चुनाव संचालन समिति की बैठक
बागपत। दिल्ली-सहारनपुर रोड स्थित आशीर्वाद पैलेस में भाजपा के प्रदेश प्रभारी राधामोहन सिंह ने शुक्रवार को चुनाव संचालन समिति के पदाधिकारियों को विधानसभा चुनाव में जीत का मंत्र दिया। उन्होंने कहा कि चुनाव में प्रत्येक कार्यकर्ता को महत्वपूर्ण भूमिका निभानी होगी। इस दौरान जिलाध्यक्ष सूरजपाल गुर्जर, जिला प्रवासी राजीव जैन, जिला पंचायत सदस्य मनूपाल बंसल, जिला उपाध्यक्ष अनिता खोखर, अनिल चौहान, कुलदीप भारद्वाज, सुदेश चौहान, सोनिया चौधरी, अतुल जैन, शेखर चौहान आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें