फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: सीएम और चाै. जयंत ही करेंगे चौधरी अजित सिंह की प्रतिमा का अनावरण

Tue, 11 Feb 2025 12:25 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
छपरौली के विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में पॉलिथीन से पैक हुई चौधरी अजित सिंह की प्रतिमा। संवाद
विज्ञापन
बागपत। छपरौली में लगी रालोद के संस्थापक व पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व.चौधरी अजित सिंह की प्रतिमा का अनावरण उनकी जयंती पर 12 फरवरी को सीएम योगी और केंद्रीय राज्य मंत्री चौधरी जयंत सिंह ही करेंगे। तीन दिन पहले स्थगित किए कार्यक्रम की फिर से सीएम से मंजूरी मिल गई हैं।
विज्ञापन

यह जरूर रहेगा कि इस बार कार्यक्रम का समय सुबह 11 बजे की जगह दोपहर एक बजे रखा गया है। रालोद ने कार्यक्रम की तैयारियां तेज कर दी है।
छपरौली को चौधरी परिवार का गढ़ कहा जाता है और यहां के लोग इस परिवार से भावनात्मक रूप से जुड़े हैं। इसका सबसे बड़ा कारण यह है कि पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की छपरौली कर्मभूमि रही है। वहां से आजतक चौधरी परिवार व उनकी पार्टी के ही विधायक बने हैं। गत वर्ष लोकसभा चुनाव की रैलियों की शुरूआत 12 फरवरी को पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजित सिंह की जयंती पर छपरौली से करने की रालोद ने तैयारी की थी। जहां रैली के दिन ही चौधरी अजित सिंह की अष्टधातु की 1200 किलो की नौ फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण होना था।
उस समय चौधरी जयंत सिंह इंडिया गठबंधन का हिस्सा थे। प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम में इंडिया गठबंधन के कई बड़े नेताओं को आने के लिए बुलावा दिया गया था। मगर, इस बीच ही रालोद का भाजपा से गठबंधन हो गया और प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम को टाल दिया गया। दस दिन पहले अजित सिंह की प्रतिमा के अनावरण का कार्यक्रम तय किया गया और 12 फरवरी को चौधरी अजित सिंह की जयंती पर प्रतिमा अनावरण सीएम योगी आदित्यनाथ द्वारा होने की बात कही गई।
विज्ञापन

इसकी तैयारी में रालोद के नेता जुट गए। मगर, तीन दिन पहले कार्यक्रम स्थगित करने की बात कही गई। इसको लेकर तीन दिन से राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं शुरू हो गई कि आखिर सीएम योगी ने अचानक कार्यक्रम क्यों स्थगित कराया। अब सोमवार को दोबारा से प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम 12 फरवरी को सीएम योगी आदित्यनाथ द्वारा होने का कार्यक्रम तय किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें