फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: बदमाशों की तलाश में पुलिस ने खंगाले 250 कैमरे

Tue, 11 Feb 2025 12:22 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट। बाइक में साइड लगने के विवाद में दाहा-बरनावा तिराहे के पास कार सवार मां नीतू और उसकी बेटी अधीरा को गोली मारने वालों का दूसरे दिन भी पुलिस सुराग नहीं लगा सकी। उनकी तलाश में पुलिस ने क्षेत्र में लगे 250 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली।
विज्ञापन

गाजियाबाद जिले के निस्तौली गांव के निवासी गौरव ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बिटावदा गांव में साले की शादी में शामिल होने के गया था। वहां से रविवार रात अपनी पत्नी नीतू, बेटी अधीरा और दो बच्चों के साथ कार से वापस लौट रहा था। दाहा-बरनावा तिराहे पर एक बाइक उसकी कार से टकरा गई। उसने बाइक सवार युवकों को देखकर चलने के लिए कहा तो उन्होंने गाली-गलौज की।
इसके बाद बाइक लगाकर उसकी कार रुकवा ली और तमंचा निकालकर सीधी गोली चला दी। कार में बैठी उसकी पत्नी और बेटी घायल हो गई। घायल नीतू का दिल्ली के अस्पताल में उपचार कराया गया। उधर, घटना के बाद पुलिस ने एक खाली कारतूस भी बरामद किया और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें