फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भ्रूण परीक्षण मामले में क्लीनिक सील

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा सीएचसी प्रभारी ने शुक्रवार को कार्रवाई की
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सोनीपत की टीम ने पकड़ा था भ्रूण परीक्षण का खेल
दोनों आरोपी महिलाओं को मिली कोर्ट से मिली जमानत
संवाद न्यूज एजेंसी
खेकड़ा (बागपत)। खेकड़ा नगर में पकड़े गए भ्रूण परीक्षण के मामले में सीएचसी प्रभारी ने शुक्रवार नर्सिंग होम को सील करा दिया। साथ ही पुलिस ने फर्जी महिला चिकित्सक शर्मिष्ठा और उसकी सहायक उमा का चालान कर न्यायालय में पेश किया। न्यायालय के आदेश पर दोनों अग्रिम जमानत पर छोड़ दिया गया। पुलिस अब अल्ट्रासाउंड संचालक और उसके सहयोगी की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है।
बता दें कि हरियाणा के सोनीपत स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बृहस्पतिवार को खेकड़ा नगर में भ्रूण परीक्षण का मामला पकड़ा था। इस मामले में सिटी क्लीनिक की संचालिका शर्मिष्ठा और उसकी सहायक उमा को गिरफ्तार किया गया था। शर्मिष्ठा की डिग्री भी फर्जी पाई गई थी। अल्ट्रासाउंड सेंटर चालक और उसके सहायक के विरुद्ध भी रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। अल्ट्रासाउंड मशीन को भी सील कर दिया गया था। कोविड अस्पताल के प्रभारी डॉ. ताहिर ने स्वास्थ्य विभाग की टीम और कोतवाली पुलिस के साथ शुक्रवार की शाम सिटी क्लीनिक को सील करा दिया। बताया कि अब नियमित रूप से सभी अल्ट्रासाउंड सेंटरों की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि भ्रूण परीक्षण मामले में लिप्त फर्जी महिला चिकित्सक शर्मिष्ठा और उसकी उमा को शुक्रवार को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। न्यायालय के आदेश पर उन्हें अग्रिम जमात दे दी गई। मामले में लिप्त अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें