फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नालों की सफाई कर सिल्ट बाहर डलवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत/दोघट। नगर पालिका की ओर से रविवार को दूसरे दिन सफाई अभियान चलाया गया। नगर के वार्डों को सेक्टर में बांट कर नालों की सफाई कराई गई। उधर, दोघट कस्बे में भी अभियान चलाकर सफाई कराई गई।
विज्ञापन

ईओ ललित कुमार ने बताया कि बरसात के मौसम में पनपने वाली बीमारियों की रोकथाम के लिए शनिवार से नगर पालिका में तीन दिवसीय सफाई अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के लिए शहर को सेक्टरों में बांटकर सफाई कराई जा रही है। नालों की सफाई और मुख्य मार्गो की घास और झाड़ियों को कटवाया जा रहा है। शहर में कार्यवाहक सफाई नायक सतीश कुमार व चंद्रकिशोर के निर्देशन में सफाई कराई जा रही है। इसके अलावा शहर में सैनिटाइजेशन का कार्य भी कराया जा रहा है। उधर, दोघट कस्बे में रविवार को विशेष सफाई अभियान चलाया गया। कस्बे में जगह जगह लगे कूड़े के ढेर उठवाए गए तथा नालियां की सफाई कराई गई। कस्बे के बीच में खाली पड़े स्थानों से घास, कूड़ा उठाकर डंपिंग स्थल तक पहुंचाया गया। सैनिटाइजर का छिड़काव व फॉगिंग कराई गई। सफाई अभियान में विनोद कुमार, दीपक सोलंकी, अरविंद पंवार, संजीव कुमार का योगदान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें