फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: जनवरी से चार घंटे चलेगी लिखित परीक्षा की तैयारी के लिए कक्षाएं

Sat, 07 Dec 2024 12:36 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। देश के पहले दक्षता परीक्षण केंद्र छपरौली में सेना, पुलिस समेत अन्य भर्तियों के लिए शारीरिक परीक्षा की तैयारी कर रहे युवाओं को अब लिखित परीक्षा की तैयारी के लिए चार घंटे पढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन

जनवरी माह गणित, अंग्रेजी, सामान्य ज्ञान, रीजनिंग के अनुभवी शिक्षक आने से यह व्यवस्था की जा रही है। छपरौली के श्री विद्या मंदिर इंटर कालेज में चल रहे दक्षता परीक्षण केंद्र में पुलिस, सेना समेत अन्य भर्ती के लिए तकरीबन 800 युवाओं को निशुल्क रूप से प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
वहां सेना व पुलिस के सेवानिवृत्त प्रशिक्षकों द्वारा यह प्रशिक्षण दिया जा रहा हैं। इसमें सुबह-शाम दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद आदि का प्रशिक्षण दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मगर शिक्षकों के अभाव में युवाओं को अभी तक जहां आत्मविश्वास बढ़ाने व मौखिक रूप से लिखित परीक्षा की तैयारी करने के तरीके बताए जा रहे थे।
वहीं अब युवाओं को लिखित परीक्षा की तैयारी के लिए चार घंटे कक्षाएं शुरू कराने की तैयारी है।
जनसंपर्क अधिकारी श्रवण कुमार ने बताया कि 25 दिसंबर तक केंद्र को गणित, अंग्रेजी, सामान्य ज्ञान, तर्क शक्ति विषयों के अनुभवी शिक्षक मिल जाएंगे।
उनके आने के बाद जनवरी के प्रथम सप्ताह से अलग-अलग विषयों की दो घंटे सुबह व दो घंटे शाम को कक्षाएं चलाई जाएगी, जिनका कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें