खेकड़ा। रेलवे स्टेशन पर खड़े यात्री सतीश, विक्रम, राजेश आदि ने बताया कि शुक्रवार शाम एक महिला स्टेशन से आगे रेलवे ट्रैक की तरफ जाने लगे और ट्रेन आने पर उसके आगे कूद गई। यह सब देख रहे यात्रियों ने किसी तरह महिला को रेलवे ट्रैक से खींचकर बचाया। इसके बाद महिला दोबारा ट्रेन के आगे कूदने का प्रयास करने लगी, लेकिन यात्रियों ने उसे कूदने नहीं दिया, जो बार-बार आत्महत्या कर जीवनजीला समाप्त करने की जिद पर अड़ी रही। यात्रियों के समझाने के बाद महिला ने अपना इरादा बदला और ट्रेन में बैठकर दिल्ली चली गई। उधर पुलिस ने जानकारी होने से इंकार किया।