बागपत। क्षेत्र के एक गांव से आठवीं कक्षा का अपहरण कर उसके पिता को जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया। तहरीर मिलने पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
क्षेत्र के एक इंटर काॅलेज में तैनात सफाईकर्मी ने बताया कि उसकी बेटी काॅलेज में ही आठवीं कक्षा में पढ़ाई करती है, जो 11 नवंबर की सुबह घर से काॅलेज जाने के लिए निकली थी। आरोप लगाया कि उसकी बेटी काॅलेज नहीं पहुंची। उसकी बेटी का पड़ोस में अपनी ननिहाल में रहने वाले छपरौली के युवक ने अपहरण किया है। उसने अपनी बेटी को तलाश किया तो उसे फोन कर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर छात्रा की तलाश शुरू कर दी गई है, जिसे जल्द बरामद कर लिया जाएगा।