फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में बच्चे की मौत, मामा-मौसी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सहकारी चीनी मिल रमाला के पास ट्रक से हुआ हादसा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रमाला (बागपत)। हाइवे पर बृहस्पतिवार शाम चीनी मिल के पास ट्रैक्टर के पहिये के नीचे कुचलकर चार वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। जबकि उसके मामा और मौसी गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

शामली के रंगाना गांव निवासी अनुज पुत्र तेजपाल अपनी बहन पिंकी व चार साल के भांजे विराज के साथ बाइक से बड़ौत जा रहा था। सहकारी चीनी मिल रमाला के पास हाइवे पर चीनी मिल से आ रहे ट्रैक्टर ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक पर बैठा विराज छिटककर दूर जा गिरा। ट्रैक्टर का पहिया बच्चे सिर पर चढ़ गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। अनुज व उसकी बहन पिंकी गंभीर रूप से घायल हो गए। इसी दौरान आरोपी चालक ट्रैक्टर लेकर मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम को भेज दिया। घायलों को बड़ौत के अस्पताल में भर्ती कराया। इंस्पेक्टर शिवप्रकाश का कहना है कि घटना की अभी तहरीर नहीं आई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें