फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat: दरवाजे के सामने कूड़ा डालने पर बवाल: दो पक्षों में पथराव, पुलिसकर्मी भी घायल

Tue, 02 Sep 2025 01:37 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत

सार

बागपत जिले के सूप गांव में दरवाजे के सामने कूड़ा डालने को लेकर दो पक्षों में जमकर पथराव हुआ। लाठी-डंडों और धारदार हथियार चले। विवाद शांत कराने पहुंची पुलिस पर भी हमला हुआ, जिसमें एसआई और कांस्टेबल घायल हो गए।

 

विज्ञापन
घायल हुई महिला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागपत जनपद के रमाला थानाक्षेत्र में मंगलवार सुबह सूप गांव में कूड़ा डालने को लेकर बड़ा बवाल हो गया। अनुसूचित जाति के महावीर की बेटी रूबी जब कूड़ा डालने गई तो कुछ हिस्सा देवी सिंह कश्यप के दरवाजे के सामने गिर गया। इसी बात पर कहासुनी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते मारपीट और पथराव में बदल गई।

दोनों पक्षों ने लाठी-डंडों और धारदार हथियारों का इस्तेमाल किया। महिलाओं ने भी एक-दूसरे पर हमला किया।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut News Today Live: मेरठ और आसपास की ताजा और अहम खबरें, पढ़ें 2 सितम्बर को आपके शहर में क्या हुआ

सूचना पर पहुंची पुलिस ने जब विवाद शांत कराने की कोशिश की तो भीड़ ने पुलिसकर्मियों पर भी हमला कर दिया। इसमें एसआई मयंक, महिला पुलिसकर्मी बबीता चौधरी, कांस्टेबल मीनू शर्मा और विकास कुमार घायल हो गए।

घायलों को बड़ौत सीएचसी ले जाया गया, जहां से दो की हालत गंभीर देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। गांव में तनावपूर्ण हालात को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें