फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: बाइक की साइड लगने से ई-रिक्शा पलटी, चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। शहर में दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर पेट्रोल पंप के सामने बुलेट बाइक की साइड लगने पर ई-रिक्शा पलट गया। इससे रिक्शा चालक आस मोहम्मद निवासी मोहल्ला मुगलपुरा और सवारी सनी, अंजलि, मनप्रीत, हरप्रीत निवासी गन्नौर जिला सोनीपत घायल हो गए।
विज्ञापन

आस मोहम्मद ने बताया कि राष्ट्र वंदना चौक से ई-रिक्शा में सवारी लेकर गौरीपुर मोड़ पर जा रहे थे। जैसे ही पेट्रोल पंप के सामने पहुंचा तो पीछे से आए बुलेट बाइक सवार ने पेट्रोल पंप की तरफ बाइक मोड़ दी, जिससे उसका ई-रिक्शा से टकरा गया। इससे बुलेट बाइक के साथ उसका ई-रिक्शा भी पलट गया। वहां आए पेट्रोल पंप के कर्मियों ने ई-रिक्शा उठाकर घायलों का निजी अस्पताल में उपचार कराया। सीओ सुकन्या शर्मा का कहना है कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
-
अदालत से : गैंगस्टर के आरोपी की जमानत याचिका खारिज
बागपत। अपर जिला एवं सत्र न्यायालय एफटीसी द्वितीय नीलू मैनवाल ने गैंगस्टर के मामले में आरोपी सुहेल निवासी रटौल की जमानत याचिका खारिज कर दी। आरोपी सुहेल सितंबर माह से जेल में बंद है। इस मामले में खेकड़ा कोतवाली में दर्ज चोरी की घटनाओं को अंजाम देने के मामले में पुलिस ने सुहेल और उसके तीन साथियों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें