फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक पर दौड़ लगाने को लेकर युवकों के बीच संघर्ष, छह घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मामला दोनों वर्गों से जुड़ा होने के कारण तनाव की स्थिति, दोनाें ने दी तहरीर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रमाला (बागपत)। रमाला थाने के पास बने ट्रैक पर दौड़ लगाने को लेकर किशनपुर बराल गांव के दो वर्गों के युवकों में हुई कहासुनी के बाद संघर्ष हो गया। इसमें दोनों ओर से आधा दर्जन युवक घायल हो गए। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ थाने पर तहरीर दी है।
शनिवार की शाम किशनपुर बराल के अभि और आशू के बीच थाने के पास बने ट्रैक पर दौड़ लागने को लेकर कहासुनी हो गई। कुछ देर बाद दोनों वर्ग के युवक ट्रैक पर आमने सामने आ गए । दोनों पक्षों में लाठी डंडे चलने लगे। इसमें दोनों पक्षों के आधा दर्जन युवक घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायलों को बड़ौत के अस्पताल में भर्ती कराया। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ थाने पर तहरीर दी है। मामला दो वर्गों से जुड़ा होने के कारण गांव में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। थानाध्यक्ष हेमेंद्र बालियान का कहना है कि घटना की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने बच्चों को बरामद कर परिजनों को सौंपा
चांदीनगर। पांची गांव के आजाद पुत्र छोटे, समीर पुत्र मंजूर, मोनीस पुत्र दिलशाद चार दिन पहले जींद हरियाणा में मजदूरी करने को कहकर घर से गए थे। संपर्क न होने पर परिजनों ने आठ अक्तूबर को थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने एक युवक का नंबर ट्रेस पर तीनों बच्चों को शनिवार को लोनी से बरामद कर लिया। बच्चों ने बताया की जींद में काम न मिलने के बाद वह लोनी आ गए थे। थाना प्रभारी ने चमन प्रकाश शर्मा ने बताया कि पुलिस ने सोमवार को तीनों बच्चों को परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें