फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर के व्यापारियों ने सुरक्षा मांगी

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। शहर के चावल व्यापारी के साथ हुई लूटपाट की घटना के बाद अब नगर के व्यापारियों ने सुरक्षा को लेकर आवाज उठानी शुरू कर दी है। व्यापारियों ने कहा नवीन मंडी में पर्याप्त सुरक्षा न मिलने के कारण व्यापारियों को आपराधिक घटनाओं का डर सताता रहता है, इसका असर अब कारोबार पर पड़ना शुरू हो गया है। उन्होंने कहा सुरक्षा मिलने पर व्यापार किया जाना संभव है।
विज्ञापन

बुधवार को गांधी रोड निवासी चावल व्यापारी अजय जैन के साथ बाइक सवार तीन बदमाशों ने लूटपाट की। विरोध करने पर व्यापारी पर फायर भी किया, इससे गोली व्यापारी के हाथ में लगी। इसके बाद व्यापारियों ने कोतवाली में हंगामा काटा। हालांकि बाद में डीएम व एसपी ने सुरक्षा के इंतजाम कराने का आश्वासन दिया, लेकिन अब व्यापारी अफसरों के आश्वासन सुनकर परेशान परेशान चुके है। व्यापारियों का कहना है कि प्रशासन पिछले कई साल से मात्र आश्वासन ही दे रहा है। इसे अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने जल्द से जल्द नवीन मंडी में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने के साथ बैक शाखा खोले जाने की मांग उठाई।
क्या कहते है व्यापारी ------
जल्द हो बदमाश गिरफ्तार
बड़ौत। व्यापारी आशीष जैन का कहना है कि व्यापारियों के साथ आए दिन हो रही आपराधिक घटनाओं से व्यापारी परेशान हैं और सही ढंग से अपना कारोबार भी नहीं चला पा रहा है। उन्होंने जल्द से जल्द चावल व्यापारी के साथ लूटपाट करने वाले बदमाशों को पकड़ने व नवीन मंडी मेें सुरक्षा बढ़ाने की मांग की।
विज्ञापन

पहले भी हो चुकी है कई घटनाएं
बड़ौत। व्यापारी शरद जैन का कहना है कि नवीन मंडी में चावल व्यापारी के साथ यह पहली आपराधिक वारदात नहीं है, इससे पहले भी कई बार व्यापारियों के साथ लूटपाट की घटनाएं हो चुकी है, इस पर पुलिस प्रशासन अंकुश लगाएं।
अब आश्वासन से नहीं चलेगा काम
बड़ौत। व्यापारी युगल किशोर गर्ग व अंकित जैन ने कहा नवीन मंडी के व्यापारी काफी समय से सुरक्षा व्यवस्था की मांग कर रहे हैं, लेकिन उन्हें मात्र आश्वासन के अलावा कुछ नहीं मिलता, इससे व्यापारी परेशान हैं। जल्द से जल्द बदमाशों को पकड़कर चावल व्यापारी के साथ ही घटना का खुलासा किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें