बालैनी। थाना क्षेत्र के अमीपुर बालैनी गांव में युवती के गोली लगने के मामले में युवती के भाई समेत तीन युवकों के खिलाफ थाने में हुई रिपोर्ट दर्ज। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी। सीओ ने मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली।
बुधवार की दोपहर क्षेत्र के अमीपुर बालैनी गांव में युवती को घर में ही गोली लग गई। युवती को क्षेत्र के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने बालैनी थाने के एसआई ब्रहमानंद की तहरीर पर युवती के भाई मोहित, चचेरे भाई अंकित और फुफेरे भाई गौरव के खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज किया है। बालैनी थाना प्रभारी हेमेंद्र बालियान ने कहा रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है आरोपियों की तलाश की जा रही है। गिरफ्तारी और बयान के बाद ही हमले की वजह स्पष्ट होगी।