फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदू युवा वाहिनी के नगर प्रभारी को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

विज्ञापन
दुकान में हुई तोड़फोड़ दिखाता दुकानदार - फोटो : BARAUT
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बड़ौत। छोटा जैन मंदिर के समीप स्थित दुकान में बृहस्पतिवार देर शाम हिंदु युवा वाहिनी के नगर प्रभारी को मामूली कहासुनी के बाद तीन-चार युवकों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। इतना ही नहीं हमलावरों ने पीड़ित की दुकान में तोड़फोड़ की। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

नगर निवासी हिंदू युवा वाहिनी के नगर प्रभारी सार्थक जैन की छोटा जैन मंदिर के समीप आयुर्वेदिक जुड़ी-बूटी की दुकान है। वह बृहस्पतिवार शाम दुकान पर बैठे थे। इस दौरान चार-पांच युवक उनकी दुकान पर पहुंचे। उनसे किसी बात पर विवाद हो गया। इस पर उक्त युवकों ने सार्थक जैन से मारपीट शुरू कर दी तथा दुकान में तोड़फोड़ की। वहीं, हमलावरों ने सार्थक जैन को दुकान के बाहर खींच लिया तथा दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। आरोप है कि जानकारी के बावजूद पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। वहीं, आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। वहीं, कोतवाली पुलिस ने बताया कि मामले की जांचकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें