शामली से दिल्ली जा रही यात्री ट्रेन की छत पर यात्रा कर रहे शामली निवासी व्यक्ति की चाइनीज मांझे से गर्दन कट गई। गंभीर हालत में उसे मेरठ अस्पताल में भर्ती कराया।
रविवार को शाम करीब छह बजे शामली से दिल्ली जा रही यात्री ट्रेन की छत पर शामली निवासी 38 वर्षीय अशोक यात्रा कर रहा था। जब ट्रेन खेकड़ा की लाइनपार बस्ती से गुजर रही थी।
तभी अशोक की गर्दन ट्रेन की छत के ऊपर से जा रही एक पतंग के चाइनीज मांझे से गर्दन की सांस की नली तक कट गई और वह फखरपुर हाल्ट पर ट्रेन के पहुंचते ही खून से लथपथ बेहोश हो नीचे गिर गया। ग्रामीण अशोक तेवतिया आदि ने हालत गंभीर होने के चलते उसे सीएचसी में पहुंचाया।
हालत गंभीर होने के कारण रैफर करने पर उसे मेरठ अस्पताल में भर्ती कराया। साथ ही सूचना मिलने पर घायल के परिजन भी मेरठ पहुंचे। घायल की हालत चिंताजनक बताई है।