फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किड्स कार्निवाल में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

विज्ञापन
बागपत के सेंट एंजेल्स पब्लिक स्कूल में आयोजित खेल प्रतियोगिता में भाग लेते बच्चें। - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
किड्स कार्निवाल में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा
विज्ञापन

बागपत। चमरावल रोड स्थित सेंट एंजेल्स पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को किड्स कार्निवाल का आयोजन किया गया। इसमें कक्षा एक से तीन तक के छात्र-छात्राओं के बीच हर्डन रेस, 50 मीटर फर्राटा दौड़ व स्पून रेस का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

इसका शुभारंभ स्कूल प्रबंधक अजय गोयल ने किया। बालक वर्ग की किड्स हर्डल रेस में कक्षा एक के अभिज्ञान ने गोल्ड, आरव ने सिल्वर व जीवाश ने ब्रांज मेडल जीता। 50 मीटर दौड़ में कक्षा दो के असजद ने गोल्ड, सिद्धार्थ ने सिल्वर, रोनक व अंश ने ब्रांज, स्पून रेस में कक्षा तीन के गर्वित ने गोल्ड, हुमान ने सिल्वर, अनुभव व हर्षित ने संयुक्त रूप से ब्रांज मेडल जीता। बालिका वर्ग की किड्स हर्डल रेस में कक्षा एक की अनन्या ने गोल्ड, याशिका ने सिल्वर, हर्षिता व अनन्या ने ब्राज, 50 मीटर फर्राटा दौड़ में लक्ष्मी ने गोल्ड, गीत ने सिल्वर, साक्षी एवं वैष्णवी ने ब्रांज तथा स्पून रेस में कक्षा तीन की महराना ने गोल्ड, पायल ने सिल्वर, माही व दीपिका ने संयुक्त रूप से ब्रांज पदक जीता। इस मौके पर पीटीआई राजीव कुमार, सुमित, आकाश, संजय, बबलेश, रजनी, ऋतु, ममता, सुमन, आयुषी शिक्षक एवं शिक्षिकाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें