फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहशत से बच्चों का स्कूल छूटा 

Sun, 10 Jul 2016 12:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
;e - फोटो : Getty
विज्ञापन
बागपत के बड़ौत क्षेत्र की महिला का आरोप है कि सिगरेट के रुपये मांगने पर विशेष समुदाय के तीन युवकों ने  छेड़छाड़ कर मारपीट की। उसे सरेआम अर्द्धनग्न कर दिया था। शिकायत करने के बावजूद पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। आरोपियों की दहशत के कारण  बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे है। पीड़ित ने शनिवार को एसपी दफ्तर पर पहुंचकर कहा यदि आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो पूरा परिवार आत्मदाह कर लेगा।  
विज्ञापन
 
महिला ने एसपी को दिए ज्ञापन में कहा वह 25 जून को अपनी परचून की दुकान पर बैठी थी। इसी दौरान पड़ोस के विशेष समुदाय के दो युवक अपने एक साथी के साथ उनकी दुकान में पहुंचे। उन्होंने उससे सिगरेट खरीदी। बगैर रुपये दिए दुकान से चल दिए। रुपये की मांग करने पर उसके साथ आरोपियों ने मारपीट कर अश्लील हरकतें कीं। इतना ही नहीं, उसे सड़क पर घसीटा और अर्द्धनग्न कर दिया था। घटना की थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई। ,लेकिन पुलिस ने अभी तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया, उल्टा उनको धमकाती है। 
आरोपी उन पर समझौते का दबाव बना रहे हैं। आरोपी खुद को सपा के एक नेता के परिचित बताते हैं। उनकी दहशत से वह अपने बच्चों को स्कूल भी नहीं भेज पा रही है। वे अपने घर में कैद होने को मजबूर हो रहे हैं। शनिवार को पीड़ित परिवार एसपी दफ्तर में पहुंचा, लेकिन एसपी से मुलाकात नहीं हुई। उन्होंने कहा यदि आरोपियों के खिलाफ जल्द से जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो पूरा परिवार आत्मदाह कर लेगा।   बड़ौत कोतवाली प्रभारी वीके सिंह ने कहा आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए ताबड़तोड़ दबिश दी जा रही है। पुलिस पर लगाए आरोप गलत हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें