रमाला। एक माह पूर्व किरठल गांव में हुई कपिल की हत्या के चौथे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त भाला बरामद किया है।
इंस्पेक्टर महिपाल सिंह ने बताया कि 28 अप्रैल की रात किरठल गांव में प्रेम प्रसंग में दोघट निवासी कपिल पुत्र सुभाष की हत्या कर दी गयी थी। मृतक के पिता सुभाष ने जगपाल, रामपाल, अक्षय और अंकुर किरठल को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस जगपाल, रामपाल, अक्षय को पहले ही जेल भेज चुकी है। रविवार सुबह चौथे आरोपी अंकुर पुत्र जगपाल को गांव के ही संस्कार फार्म हाउस से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया।