फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे जाम से बच्चों और महिलाओं ने झेलीं दुश्वारियां

विज्ञापन
जाम के दौरान बागपत की ओर पैदल आते यात्री - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
हाईवे जाम से बच्चों और महिलाओं ने झेलीं दुश्वारियां
विज्ञापन

आसपास के लोग पैदल चलकर गए, वाहनों में इंतजार करते रहे दूर-दराज के यात्री
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। कृषि विधेयक, कर्जमाफी व अन्य मांगों को लेकर भाकियू ने साढ़े तीन घंटे तक सोनीपत-बागपत मार्ग को जाम कर धरना दिया। इस दौरान महिलाओं और बच्चों को दुश्वारियां झेलनी पड़ीं। पैदल चलकर सफर तय करना पड़ा। निवाड़ा गांव में भी जाम के हालात बन गए।
जाम के दौरान कई लोगों की भाकियू कार्यकर्ताओं से नोकझोंक हुई। महिलाओं को बच्चों के साथ पैदल पुल पार करना पड़ा। आसपास के गांव के लोग तो पैदल पहुंच गए, लेकिन दूर-दराज के लोगों को वाहनों में ही इंतजार करना पड़ा। कार्यकर्ताओं ने कोतवाली प्रभारी एनएस सिरोही की कार को भी पुल पर रोक दिया। इस दौरान उनकी कार्यकर्ताओं से खूब नोकझोंक हुई। उधर, जाम के दौरान निवाड़ा चेकपोस्ट के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। बागपत में निवाड़ा गांव के रास्ते तक जबकि हरियाणा की ओर लगभग एक किमी तक जाम लगा रहा।
विज्ञापन

रास्ता पार करने के लिए जोड़े हाथ
लुधियाना से बरात लेकर पहुंचे अश्वनी व सविता ने रास्ता पार करने के लिए कार्यकर्ताओं से हाथ जोड़कर विनती की। वहीं कार व बाइक सवार लोगों ने यमुना के कच्चे रास्ते से निकलने का प्रयास किया, मगर यमुना में पानी होने के कारण वापस लौट गए।
बाइक के सामने लेटे कार्यकर्ता
जाम के दौरान युवकों ने पुल पार करने का प्रयास किया। इस दौरान भाकियू कार्यकर्ता बाइक के सामने लेट गए तो कुछ लोगों को जबरन वापस भेजा गया। कार्यकर्ताओं ने कुछ बाइकों की हवा निकालने का भी प्रयास किया। वहीं जाम के दौरान निवाड़ा चेकपोस्ट व यमुना पार भारी पुलिस बल तैनात रहा। पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर वापस भेजा।
जाम के कारण वाहनों को किया डायवर्ट
जाम के कारण पुलिस ने बागपत सोनीपत मार्ग से गुजरने वाले वाहनों को ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे के लिए डायवर्ट कर दिया। हरियाणा की ओर अधिक लंबा जाम रहा। बागपत की ओर से गोरीपुर मोड़ से वाहन डायवर्ट किए गए।
परीक्षार्थियों के लिए जारी रहा आवागमन
भाकियू के धरने के दौरान परीक्षा के लिए जाने वाले युवक व युवतियों, मेडिकल सेवाओं के आवागमन के लिए रास्ता दिया गया। सोनीपत के दिनेश ने कहा कि उसके भाई राकेश की मेरठ में दिल्ली पुलिस की परीक्षा है। इस पर कार्यकर्ताओं ने उसे जाने दिया।
विज्ञापन

मां और चाचा की अस्थियां लेकर पहुंचा बेटा
निवाड़ा पहुंचे रोहतक के रोहताश अपने चाचा हरबीर और मां कमला देवी की अस्थि लेकर पहुंचे। राजबीर के यह बताने पर उसे जाने दिया गया। वहीं, गौरीपुर का अशोक पंजाब से शुक्रवार को निवाड़ा चेकपोस्ट पर पहुंचा। रोड जाम होने पर वह बच्चों के साथ पैदल की घर के लिए निकल गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें