फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन किसानों की 13 बीघा फसल जली, तहरीर दी

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट। गांव के जंगल में सरकारी नलकूप का ट्रांसफार्मर अचानक नीचे गिर गया। जिससे तीन किसानों की 13 बीघा गन्ने की फसल जल गई। किसानों ने ऊर्जा निगम के खिलाफ हंगामा प्रदर्शन कर मुआवजे की मांग की। पीड़ित किसान ने थाने पर तहरीर दी है।
विज्ञापन

दाहा गांव के जंगल में रविवार को अचानक सरकारी नलकूप का 100 केवीए का ट्रांसफार्मर जमीन पर गिर गया। जिससे नीचे गिरने से आग लग गई तथा आग पास की गन्ने की फसल में फैल गई। सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों ने पानी, मिट्टी डालते हुए मशक्कत से आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक तीन किसानों की 13 बीघा गन्ने की फसल जल गई थी। जिसमें किसान राजीव की चार बीघा, देवेंद्र की तीन बीघा, ब्रजभान की छह बीघा फसल थी। पीड़ित किसानों ने शुक्रवार को दोघट थाने पर ऊर्जा निगम के खिलाफ तहरीर दी। इस मौके पर गुल्लू राणा, राममेहर, सत्यप्रकाश, संदीप, जितेंद्र, योगेंद्र, ओमप्रकाश, धर्मेंद्र, संजीव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें