फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागपत सांसद का नाम भी नहीं बता पाए छात्र

Tue, 25 Apr 2017 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बड़ौत के दिगंबर जैन डिग्री कॉलेज में मौखिक परीक्षा लेते निरीक्षक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। दिगंबर जैन डिग्री कॉलेज में सोमवार को जनपद के दर्जनों कॉलेजों के सैकड़ों छात्र-छात्राओं की एजूकेशन विषय की मौखिक परीक्षा अव्यवस्थाओं के बीच  हुई। हैरान करने वाली बात तो मौखिकी परीक्षा के दौरान छात्र-छात्राएं न तो बागपत सांसद का नाम बता पाए और न ही प्रदेश के शिक्षा मंत्री का।
विज्ञापन


सोमवार को दिगंबर जैन डिग्री कॉलेज मेें जनपद के उन्नतीस  कॉलेजों के सैकड़ों छात्र-छात्राओं  की एजूकेशन विषय की मौखिकी परीक्षा होनी तय थी। कार्यक्रम के तहत अधिकांश कॉलेजों के छात्र-छात्राएं करीबन साढ़े नौ बजे से पूर्व ही कॉलेज मेें पहुंचे, लेकिन 11 बजे तक भी निरीक्षक नहीं पहुंचे। इसको लेकर छात्र-छात्राओं ने नाराजगी जताई। 

छात्रों के अनुसार कॉलेज में न तो बैठने की उचित व्यवस्था की और न ही पेयजल व अन्य की। निरीक्षक भी देरी से पहुंचे। निरीक्षक के पहुंचने के बाद छात्र-छात्राएं शांत हो गए, लेकिन जब निरीक्षकों ने मौखिकी परीक्षा देने वाले छात्र-छात्राओं से बागपत सांसद कौन है, प्रदेश का शिक्षामंत्री का क्या नाम है। प्रदेश में मुख्यमंत्री महंत आदित्य नाथ के साथ डिप्टी सीएम कौन-कौन हैं। मानव संसाधन मंत्री कौन है, जीएसटी की पूरा नाम  क्या है आदि प्रश्नों के उत्तर भी अधिकांश छात्र-छात्राएं नहीं दे पाएं। प्राचार्य डॉ. वीरेंद्र सिंह ने कहा शांतिपूर्ण ढंग से कॉलेज में परीक्षा हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें