खेकड़ा सीएचसी पर कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाती चिकित्सक डा सोनल
- फोटो : KAHKRA
अग्रिम पंक्ति के 78 कर्मियों को पहला और 1080 को लगाया गया दूसरा टीका
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। जिले में आठ केंद्र पर 17 सत्रों में अग्रिम पंक्ति के कर्मियों का कोरोना का टीकाकरण किया गया। तीन केंद्रों पर चार सत्रों में 78 कर्मियों ने पहला टीका और आठ केंद्रों पर 13 सत्रों में 1080 कर्मियों ने कोरोना से बचाव का टीका लगवाया। 333 कर्मी पहला और 44 कर्मी दूसरा टीकाकरण कराने के लिए नहीं पहुंचे।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी एसीएमओ डॉ दीपा सिंह ने बताया कि जिले में अग्रिम पंक्ति के छूटे कर्मियों को टीकाकरण का अंतिम मौका दिया गया था। बृहस्पतिवार को 411 अग्रिम पंक्ति के कर्मियों को कोरोना से बचाव का पहला टीका और 1124 कर्मियों को दूसरा टीका लगाने का प्लान तैयार किया गया था। बृहस्पतिवार को 78 कर्मियों ने पहला और 1080 ने दूसरा टीका लगवाया।
आज इन केंद्रों पर लगेगा कोरोनारोधी टीका
केंद्र सत्र लाभार्थी
जिला अस्पताल एक 64
सर्वोदय अस्पताल दो 114
आस्था अस्पताल एक 100
सीएचसी बड़ौत दो 205
सीएचसी बिनौली दो 173
सीएचसी छपरौली दो 189
सीएचसी खेकड़ा दो 189
कुल 1034