बच्चों को बाल विकास परियोजना अधिकारी ने बांटे खिलौने
बड़ौत। पोषण पुर्नवास केंद्र छपरौली का सोमवार को बाल विकास परियोजना अधिकारी निरीक्षण कर बच्चों के माता-पिता को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी। साथ ही खिलौने बांटे।
बाल विकास परियोजना अधिकारी जानकी देवी ने मुख्य सेविका सरोज चौहान के साथ पोषण पुर्नवास केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने बच्चों के माता-पिता को केंद्र व प्रदेश सरकार की ओर से संचालित लाभकारी योजनाओं की जानकारी और उनका लाभ उठाने का आह्वान किया। कहा कि किसी भी परेशानी के लिए आप बेहिचक संपर्क कर सकते है। उन्होंने पोषण पुर्नवास केंद्र में भर्ती बच्चों का फोलोअप किया। साथ ही अभिभावकों को पूर्ण अवधि रुकने के लिए प्रोत्साहित किया। इस दौरान उन्होंने बच्चों को खिलौने वितरित किए। इस अवसर पर राजकली, संगीता, ममता, सुनीता, पारूल, उर्मिला, पायल, रूबी शामिल रही।