फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: मुख्यमंत्री आज 18 आंगनबाड़ी केंद्र के भवनों का करेंगे लोकार्पण

विज्ञापन
विज्ञापन
-जिले में दो करोड़ 16 लाख रुपये से कराया जाएगा भवनों का निर्माण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को जिले में 18 आंगनबाड़ी केंद्र के नए भवनों का वर्चुअल लोकार्पण करेंगे। एक आंगनबाड़ी केंद्र के निर्माण के लिए 12 लाख रुपये का प्रस्ताव पास किया गया है। इसके लिए कलक्ट्रेट सभागार में कार्यक्रम रखा गया है।
जिले के छह ब्लॉक में आंगनबाड़ी केंद्र के 18 नए भवनों का निर्माण कराया जाएगा। इनमें बागपत ब्लॉक में तीन, बड़ौत ब्लॉक में पांच, बिनौली ब्लॉक में तीन, पिलाना ब्लॉक में चार, छपरौली ब्लॉक में दो और खेकड़ा ब्लॉक में एक भवन का निर्माण कराया जाएगा। एक भवन के निर्माण पर 12 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। केंद्र के भवन के निर्माण पर पंचायती राज विभाग के 15वें वित्त से दो लाख रुपये, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग की ओर से दो लाख और आठ लाख रुपये मनरेगा की ओर से खर्च किए जाएंगे। बुधवार को सभी केंद्रों के भवन के निर्माण का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वर्चुअल लोकार्पण करेंगे। कार्यक्रम को लेकर प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन- जिले में दो करोड़ 16 लाख रुपये से 18 आंगनबाड़ी केंद्र के भवनों का निर्माण कराया जाएगा। बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आंगनबाड़ी केंद्रों के भवनों का लोकार्पण करेंगे। विपिन मैत्रेय, जिला कार्यक्रम अधिकारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें