फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम ने बिलौचपुरा बिजलीघर का किया आनलाइन शिलान्यास

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलौचपुरा में 25 करोड़ 53 लाख रुपये से बनेगा बिजलीघर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने शनिवार को बिलौचपुरा गांव के 132 केवीए बिजलीघर का ऑनलाइन शिलान्यास किया। गांव में 25 करोड़ 53 लाख रुपये से बिजलीघर का निर्माण होगा। बिजलीघर बनने से क्षेत्र के ग्रामीणों को बिजली की समस्या से निजात मिलेगी।
विज्ञापन

बिलौचपुरा गांव में उत्तर प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कारपोरेशन 132 केवीए बिजलीघर का 25 करोड़ 53 लाख रुपये से किया जा रहा है। शनिवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से बिजलीघर का शिलान्यास किया। विधायक योगेश धामा ने कहा कि प्रदेश सरकार लगातार जनपद के विकास के लिए कार्य कर रही है। बिजलीघर का निर्माण होने पर क्षेत्र के लोगों को बिजली की किल्लत से निजात मिलेगी। इस मौके पर डीएम राजकमल यादव, सांसद प्रतिनिधि ठाकुर प्रदीप सिंह, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी और विद्युत निगम के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें