फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़छाड़ के मामले में जांच के बाद ही होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में कक्षा 12 की छात्रा से छेड़छाड़ करने के मामले में गांव में तनाव की स्थिति है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। पुलिस का कहना है कि निष्पक्ष जांच करने के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में स्थित इंटर कालेज में शनिवार को कक्षा 12 की छात्रा ने प्रधानाचार्य पर कार्यालय में बुलाकर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया था। सोमवार को स्कूल में परिजनों व ग्रामीणों ने पहुंचकर हंगामा किया। डीएम शकुंतला गौतम के निर्देश पर एसडीएम पुलकित गर्ग व सीओ सिटी ओमपाल ने पहुंचकर जांच की थी। छात्रा के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी प्रधानाचार्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी थी। पुलिस अभी तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई। घटना को लेकर गांव में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। कोतवाली प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि निष्पक्ष जांच करने के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें