गन्ना क्रय केंद्र स्थानांतरण न होने पर रोष जताया
बड़ौत। रंछाड़ गांव में गन्ना क्रय केंद्र स्थानांतरण न होने पर आक्रोश जताया गया। ग्रामीणों ने जिला गन्ना अधिकारी को पत्र भेजकर जल्द से जल्द कार्रवाई की मांग उठाई। मांग पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
जिला गन्ना अधिकारी को भेज गए पत्र में ग्रामीणों ने बताया कि रंछाड़ गांव में किनौनी मिल के दो गन्ना क्रय केंद्र हैं जो गांव के ही एक परिवार के व्यक्तियों के अलग-अलग खेतों में लगे हैं। गन्ना क्रय केंद्र सी जिस खेत में लगा है। आरोप लगाया कि यह व्यक्ति मिल कर्मचारियों से मिलीभगत कर घटतौली कराता है। जब कोई किसान इसका विरोध करता है तो उसके साथ भी अभद्रता करता है और किसानों को बान्ड बंद कराने की धमकी देता है। इससे गांव मेें तनावपूर्ण स्थिति बनी है। पहले भी इस प्रकरण मेें विभागीय अफसरों से शिकायत की जा चुकी है। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। उन्होंने प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए जल्द से जल्द कार्रवाई की मांग की। मांग करने वालों मेें ओमपाल, राजकुमार, जितेंद्र, इकबाल आदि शामिल है।