कन्या विद्या धन के चैक प्राप्त करतीं छात्राएं।
- फोटो : अमर उजाला
बागपत के खेकड़ा में प्रदेश के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य राज्यमंत्री और जिले के प्रभारी सुधीर रावत ने जनपद की 411 छात्राओं को कन्या विद्या धन के चेक वितरित किए। इस दौरान 50 छात्राएं गैरहाजिर रही। रावत ने बेटियों को उच्च शिक्षा हासिल करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा वर्तमान समय में बेटियां किसी भी मोर्चे पर बेटों से पीछे नहीं है।
खेकड़ा में दिल्ली सहारनपुर हाईवे स्थित लख्मीचंद पटवारी कॉलेज में मंगलवार को कन्या विद्या धन योजना के तहत छात्राओं को प्रभारी राज्यमंत्री सुधीर कुमार रावत, राज्य पशधुन विभाग के सलाहकार चौधरी साहब सिंह, योजना आयोग के सदस्य ओमबीर सिंह तोमर और बागपत के सपा प्रत्याशी डॉ. कुलदीप उज्ज्वल ने छात्राओं को चेक वितरित किए। रावत ने कहा कि कन्याओं को आगे बढ़ाने के लिए सरकार का सराहनीय कदम है। छात्राओं को आत्म निर्भर बनाने के लिए सपा सरकार ने कन्या विद्या धन योजना लागू कर रखी है।
उक्त धनराशि से शिक्षा ग्रहण कर आत्म निर्भर बनने का आह्वान किया।उन्होंने कहा मुख्यमंत्री की तरफ से सभी बहन छात्राओं को रक्षा बंधन पर्व के चलते यह सौगात दी जा रही है। उन्होंने कहा छात्र - छात्राओं को मुख्यमंत्री ने अपने वायदे के अनुसार लैपटॉप का नि:शुल्क वितरण किया। अध्यक्षता सपा जिलाध्यक्ष डॉ. एसपी यादव एवं संचालन जिला प्रवक्ता डॉ. जितेंद्र यादव ने किया। इस दौरान डीएम ह्दय शंकर तिवारी, सीडीओ जेपी रस्तौगी, एसडीएम संगमलाल यादव, ओसी कलक्ट्रेट मनोज कुमार, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदीप ठाकुर, नगर अध्यक्ष जगपाल यादव, संजय धामा मौजूद रहे।
rमाइक ने दिया धोखा ः खेकड़ा। कन्या विद्या धन के चेक वितरण कार्यक्रम में अव्यवस्थाओं का बोलबाला रहा। जैसे ही प्रभारी मंत्री सुधीर कुमार रावत ने बोलना शुरू किया, तभी माइक खराब हो गया। काफी प्रयास के बाद भी माइक ठीक नहीं हो सका। इस पर नाराज नेताओं ने आयोजन कर्ताओं को फटकार लगाई।