फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छपरौली ब्लॉक प्रमुख और परिवार पर लूट, मारपीट का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
छपरौली ब्लॉक प्रमुख और परिवार पर लूट, मारपीट का आरोप
विज्ञापन

हलालपुर गांव का मामला, ब्लॉक प्रमुख पक्ष ने भी लगाए आरोप, दोनों पक्षों के 13 लोगों पर मुकदमा
संवाद न्यूज एजेंसी
छपरौली(बागपत)। हलालपुर गांव में छपरौली ब्लॉक प्रमुख पक्ष और गांव के ही दूसरे पक्ष के बीच मारपीट हो गई। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट और लूट का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस ने दोनों पक्षों के 13 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
हलालपुर गांव निवासी कविता देवी पत्नी देवेंद्र ने आरोप लगाया कि शुक्रवार को गांव के सनी उर्फ अनुशेष पुत्र जसवीर, रठौड़ा के गौरव पुत्र टोपन सिंह ने छत के रास्ते उनके घर में घुसकर मुख्य दरवाजा भीतर से खोल दिया। दरवाजा खुलने के बाद बृजपाल सिंह और उनकी पत्नी ब्लॉक प्रमुख अंशु चौधरी, प्राची पुत्री बृजपाल, आदित्य उर्फ पप्पन पुत्र जसवीर, संयोगिता पत्नी जसवीर, जसवीर पुत्र भंवर सिंह, शुभम पुत्र राजवीर घर में घुस गए। सभी ने उसके व बेटी के साथ मारपीट और अभद्रता की। उसके गले से सोने की चेन, सोने के कुंडल और अन्य आभूषण लूट लिए। बेटी का गला दबाने का प्रयास किया। घर के सीसीटीवी कैमरे तोड़कर दिए। डीवीआर व पावर सप्लाई तथा घर में रखे करीब 20 हजार रुपये लूट कर गाड़ी से फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, दूसरे पक्ष के जसवीर पुत्र भंवर सिंह ने अंकित व आकाश पुत्रगण देवेंद्र, तनु पुत्री देवेंद्र व कविता पत्नी देवेंद्र पर घर में घुसकर कीमती सामान व पत्नी के कानों के कुंडल लूटने का आरोप लगाया है। इंस्पेक्टर दिनेश कुमार चिकारा ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर एक ओर से नौ तथा दूसरी ओर से चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें