ब्लॉक कार्यालयाें में रही गहमा-गहमी, कर्मचारी काम में जुटे रहे
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। जिला पंचायत अध्यक्ष और ग्राम प्रधान के कार्यकाल के बाद बुधवार को ब्लॉक प्रमुख बागपत और छपरौली का कार्यकाल भी पूरा हो गया है। आज से बागपत ब्लॉक के एसडीएम सदर अनुभव सिंह व छपरौली ब्लॉक के एसडीएम बड़ौत दुर्गेश कुमार प्रशासक होंगे। कार्यकाल के अंतिम दिन ब्लॉक कार्यालय पर काफी गहमा-गहमी रही। आज ब्लॉक प्रमुखों की ऑनलाइन बनी डीएससी को अनरजिस्टर्ड कर दिया जाएगा।
25 दिसंबर को ग्राम प्रधान और जनवरी माह में जिला पंचायत का कार्यकाल समाप्त हो गया था। बुधवार को ब्लॉक प्रमुख बागपत और छपरौली का कार्यकाल भी पूरा हो गया है। बृहस्पतिवार से बागपत ब्लॉक के एसडीएम सदर अनुभव सिंह व छपरौली ब्लॉक के एसडीएम बड़ौत दुर्गेश कुमार प्रशासक होंगे। कार्यकाल के अंतिम दिन दोनों ब्लॉक कार्यालय में काफी गहमा-गहमी रही। कर्मचारी दिन भर काम में जुट रहे। कार्यकाल पूर्ण होने पर प्रमुख की डीएससी को अनरजिस्टर्ड कर जिला योजना से रुपये निकालने और वितरण पर रोक लग जाएगी। उधर बीडीओ स्मृति अवस्थी ने बुधवार को ग्राम सचिवों की बैठक में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव संबंधी दिशा-निर्देश दिए।
ब्लॉक प्रमुख बागपत और छपरौली का कार्यकाल पूर्ण हो जबकि अन्य ब्लॉक प्रमुख का कार्यकाल अप्रैल और मई माह में समाप्त होगा। अब बागपत ब्लॉक के प्रशासन एसडीएम सदर अनुभव सिंह व छपरौली ब्लॉक के प्रशासन एसडीएम बड़ौत दुर्गेश कुमार होंगे। - डीपीआरओ कुमार अमरेंद्र ।
चार ब्लॉक प्रमुखों का कार्यकाल अप्रैल-मई तक
जिले में छह ब्लॉक बागपत, छपरौली, पिलाना, खेकड़ा, बड़ौत और बिनौली है। बागपत और छपरौली ब्लॉक प्रमुख का कार्यकाल बुधवार को समाप्त हो गया है। अन्य चार पिलाना, खेकड़ा, बड़ौत और बिनौली ब्लॉक प्रमुख का कार्यकाल अप्रैल और मई माह में समाप्त होगा।