फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छपरौली के केंद्र व्यवस्थापक हटाए, दोघट की जांच

Wed, 14 Feb 2018 01:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
बागपत यमुना इंटर कालेज में पहुंचे दिव्यकांत शुक्ला। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
यूपी बोर्ड परीक्षा में अव्यवस्थाओं और गड़बड़ियों का सिलसिला जारी है। संयुक्त शिक्षा निदेशक मेरठ दिव्यकांत शुक्ल ने वृहद समाज सुधार इंटर कॉलेज छपरौली के केंद्र व्यवस्थापक को हटा दिया। दोघट के गांधी स्मारक इंटर कॉलेज में विषय शिक्षक ड्यूटी देते मिले। बीएसए योगराज सिंह को केंद्र की जांच सौंपी गई।
विज्ञापन


बोर्ड परीक्षा की प्रथम पाली में मंगलवार को हाईस्कूल के गणित विषय की परीक्षा हुई। संयुक्त शिक्षा निदेशक मेरठ दिव्यकांत शुक्ल ने बिजरौल, बामनौली, छपरौली, बड़ौत क्षेत्र के परीक्षा केंद्रों में छापे मारी की।

श्री यमुना इंटर कॉलेज में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने बताया कि वृहद समाज इंटर कॉलेज में रोजाना मिल रही अनियमितताओं के चलते केंद्र व्यवस्थापक को हटा दिया। तीन कक्ष निरीक्षकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया, जबकि संदिग्ध मिले अन्य चार कक्ष निरीक्षकों पर भी मुकदमा दर्ज कराने के निर्देश डीआईओएस को दिए हैं।
विज्ञापन


बीएसए योगराज सिंह के नेतृत्व में सचल दस्ते ने दोघट के गांधी स्मारक इंटर कॉलेज में छापा मारा, यहां भी विज्ञान वर्ग का कक्ष निरीक्षक मिला। बीएसए को प्रकरण की जांच सौंपी। यदि शिकायत की पुष्टि होती है तो केंद्र व्यवस्थापक को आजीवन परीक्षा से डिबार कर दिया जाएगा। 

डीआईओएस पीके मिश्रा के नेतृत्व में सचल दस्ते ने छापे मारी अभियान चलाया। क्षेत्रीय सचिव राणा सहस्त्रांशु कुमार सुमन ने भी गोपनीय तरीके से परीक्षा केंद्रों पर छापे मारी की। डीआईओएस ने इसकी पुष्टि नहीं की।

दोघट में गांधी स्मारक इंटर कॉलेज, दोघट में चल रही यूपी बोर्ड परीक्षा में शिक्षकों द्वारा नकल कराने की शिकायत पर अधिकारियों में हड़कंप मच गया। मंगलवार को परीक्षा शुरू होते ही जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी योगराज सिंह और सचल दल के प्रभारी हुकम सिंह टीम के साथ परीक्षा केंद्र पर पहुंचे और दो घंटे तक केंद्र का निरीक्षण किया।

उन्होंने कमरों में पहुंचकर तलाशी ली और ड्यूटी दे रहे शिक्षकों की भी जांच की। बीएसए ने कॉलेज में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी खंगाली। मंगलवार को हाईस्कूल की गणित और इंटरमीडिएट की गृह विज्ञान की परीक्षा थी।

इस छाप ेमारी से शिक्षकों में हड़कंप मचा रहा। इसके बाद बीएसए योगराज सिंह ने राजकीय कन्या इंटर कॉलेज दाहा, जनता इंटर कॉलेज पलड़ी, गांधी स्मारक इंटर कॉलेज दोघट, हरचंद मल जैन इंटर कॉलेज टीकरी आदि परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। कोई भी परीक्षार्थी नकल करते नहीं पाया गया। इस छापे मारी से पूरे दिन शिक्षकों में हड़कंप मचा रहा।

बड़ौत क्षेत्र में भी क्षेत्रीय सचिव और जेडी ने कई परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। इससे शिक्षा विभाग के अफसरों में हड़कंप मच गया। बड़ौत क्षेत्र में मंगलवार को 478 छात्र और छात्राएं परीक्षा देने नहीं पहुंचे।  तहसील क्षेत्र के 28 परीक्षा केंद्रों में मंगलवार की सुबह भारी पुलिस बंदोबस्त के बीच प्रथम पाली की परीक्षा कराई गई।  

इस दौरान क्षेत्रीय सचिव राणा शस्तन्तातु कुमार सुमन, उप क्षेत्रीय सचिव राजवीर सिंह और जेडी दिव्यकांत शुक्ला ने जेवी इंटर कॉलेज बड़ौत के साथ-साथ शाहमल इंटर कॉलेज बिजरौल सहित कई कॉलेजों का निरीक्षण किया। इससे केंद्र व्यवस्थापकों मेें हड़कंप मच गया। इसके बाद उन्होंने जेवी कॉलेज मेें बने संकलन केंद्र का निरीक्षण किया।  

जांच के घेरे में डीआईओएस दफ्तर
बागपत। कक्ष निरीक्षकों की तैनाती में खेल के खुलासे के बाद डीआईओएस दफ्तर पर भी शिकंजा कसे जाने की तैयारी है। जेडी दिव्यकांत शुक्ल ने कहा जांच शुरू कर दी। फर्जी लेटर पैड प्रकरण समेत कक्ष निरीक्षकों की तैनाती में कर्मचारियों की भूमिका की जांच होगी। इसके लिए कक्ष निरीक्षकों की सूची मंगाई गई है।

यह पूछा जा रहा है कि किस तरीके से ड्यूटी लगाई थी। वृहद समाज इंटर कॉलेज छपरौली में ड्यूटी करते मिले कक्ष निरीक्षक प्रदीप कुमार, कपिल गुप्ता, कन्हैया लाल और अमित देओल की जांच चल रही है।

जेडी ने कहा यह शिक्षक गॉडविल स्कूल किरठल के हैं, लेकिन फर्जी लेटरपैड लगाकर इन्होंने खुद को कुंदन सिंह स्कूल बासौली का बताया और ड्यूटी छपरौली में हासिल कर ली, क्योंकि गॉडविल स्कूल के बच्चे वृहद समाज इंटर कॉलेज छपरौली में परीक्षा दे रहे हैं, इसलिए जेडी ने इन शिक्षकों की जांच बैठा दी।

नियम है कि जिस स्कूल के बच्चे परीक्षा देंगे, उसके शिक्षक कक्ष निरीक्षक की ड्यूटी पर तैनात नहीं होगे। इस मामले की जांच शुरू हुई तो फर्जी लेटरपैड साबित हुआ। अब मामला डीआईओएस दफ्तर पर टिक गया है। सवाल है कि यहां से कैसे ड्यूटी लगी, केंद्र व्यवस्थापक की क्या भूमिका रही। जेडी ने कहा केंद्र व्यवस्थापक को हटा दिया गया है और डीआईओएस ऑफिस के कर्मचारियों की जांच शुरू कर दी।

संदिग्ध परीक्षार्थी डिलीट, गैरहाजिरी भी बढ़ी
बागपत। बोर्ड परीक्षा में डिलीट किए गए परीक्षार्थियों की संख्या तीन हजार के पार है। डीआईओएस पीके मिश्रा ने बताया कि इसका सही डाटा एकत्र करने की कवायद शुरू हो गई है। जिले के 28 परीक्षा केंद्रों से डिलीट किए गए परीक्षार्थियों का डाटा मांगा गया है। उधर, बोर्ड परीक्षा में सख्ती के साथ गैरहाजिर परीक्षार्थियों की संख्या भी बढ़ रही है। अब तक करीब चार हजार परीक्षार्थी ऐसे हैं, जो परीक्षा से गैरहाजिर हो चुके हैं।

बागपत में नकल कराने का संदेह, फुटेज से जांचमेरठ। संयुक्त शिक्षा निदेशक दिव्यकांत शुक्ल ने बताया कि बागपत वृहद समाज सुधार इंटर कॉलेज के केंद्र व्यवस्थापक को हटा दिया गया है। इस स्कूल में उसी स्कूल के शिक्षक ड्यूटी देते मिले थे, जिस स्कूल के विद्यार्थी यहां परीक्षा दे रहे हैं।

इसके अलावा उन्होंने बताया कि दोघट स्थित गांधी स्मारक इंटर कॉलेज में संदेह है कि वहां बाहरी तत्वों द्वारा नकल जैसी गतिविधि होती प्रतीत हो रही है। इस संबंध में बागपत के जिला विद्यालय निरीक्षक को निर्देश दिए गए हैं कि वह सीसीटीवी फुटेज चेक करें और अगर नकल होती मिले तो स्कूल को डिबार करने की संस्तुति करें।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें