फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाऊमीन के रुपये मांगने पर परिवार पर हमला 

Tue, 03 Jan 2017 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
Fight
विज्ञापन
बागपत। गल्हैता गांव में खाने के बाद चाऊमीन के रुपये मांगने पर युवकों ने चाऊमीन विक्रेता व उसके परिजनों पर हमला कर दिया। वे गंभीर रूप से घायल हो गए। शिकायत करने के बाद भी थाना पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। पीड़ितों ने एसपी दफ्तर पर पहुंचकर शिकायत की है। 
विज्ञापन


गल्हैता गांव निवासी जीत सिंह ने बताया कि उसका बेटा प्रदीप गांव में चाऊमीन बेचता है। रविवार शाम करीब साढ़े छह बजे गांव के चार-पांच युवकों ने प्रदीप से चाऊमीन लेकर खाने के बाद चल दिए। प्रदीप ने रुपये मांगे तो आरोपी उसके साथ गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर पूरे परिवार पर हमला कर दिया। उसके सिर में तमंचे की बट मारी। वह लहूलुहान हो गया। इसके अलावा उसका बेटा प्रदीप, बेटी रेखा, निर्मला, पत्नी सुमरी घायल हुई। पड़ोस के लोगों ने किसी तरह उनकी जान बचाई। आरोपी उसकी जेब से 40 हजार रुपये निकालकर ले गए। बिनौली थाने पर घटना की शिकायत की, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। उसने आरोप लगाया कि आरोपी खुलेआम घूम रहे है और जान से मारने की धमकी दे रहे है। इससे वे काफी भयभीत है। उसने एसपी दफ्तर पर पहुंचकर एएसपी से शिकायत की है। 

मुगलपुरा में महिला पर हमला, घायल 
बागपत। मुगलपुरा मोहल्ला निवासी अमरीन का कहना है कि पड़ोस के लोग उससे रंजिश रखते हैं। आरोपियों ने उसकी बुरी तरह से पिटाई की। इतना ही नहीं उसके मकान में  पथराव भी किया। आरोपी खुद को नेता बताते हैं। इससे पहले भी आरोपी इस तरह की हरकतें कर चुके हैं। वह काफी भयभीत है। उसने कोतवाली पर शिकायत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें