फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा को दूध से नहलाकर दी श्रद्धांजलि

Sun, 28 May 2017 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
 बिनौली। गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल, जिवाना में रविवार को पूर्व प्रधानमंत्री और किसानों के मसीहा स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि की पूर्व संध्या पर चौधरी चरण सिंह सुधार मंच ने यज्ञ किया। इस दौरान रालोद कार्यकर्ताओं ने चौधरी चरण सिंह को भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन


स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि की पूर्व संध्या पर रविवार को आयोजित श्रद्धांजलि सभा में अखिल भारतीय वेद प्रचार के मंडल अध्यक्ष प्रोफेसर बलजीत सिंह आर्य ने चौधरी चरण सिंह को महात्मा गांधी, युग पुरूष स्वामी दयानंद सरस्वती का सच्चा अनुयायी बताया। उन्होंने उनकी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। मंच संयोजक सुखबीर सिंह गठीना ने कहा चौधरी साहब किसानों के मसीहा थे। समाज सुधार के लिए उनकी नीतियां ही कल्याणकारी है।

श्रद्धांजलि सभा में प्रमेंद्र तोमर, राजू तोमर सिरसली, प्रवीण वालिया, मित्रमुनि, जयविंद्र कश्यप, सुबोध राणा, नरेंद्र आर्य, माम चंद सिंह, कृष्णपाल सिंह, नवाब सिंह, अजय, नरेंद्र सोलंकी आदि ने विचार रखे।    वहीं रंछाड गांव के बस स्टैंड पर चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा को ग्रामीणों ने दूध से नहलाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। सुधीर तोमर ने कहा चौधरी साहब ने पूरे जीवन किसान मजदूरों के हकों की लड़ाई लड़ी। समाजसेवी और रालोद नेता रविंद्र हट्टी ने कहा  चौधरी साहब प्रधानमंत्री पद पर होते हुए भी बहुत साधारण थे। इस मौके पर श्याम सिंह, विनोद तोमर, देवेंद्र प्रधान, सतपाल, जयपाल, हरेंद्र, इंद्र, कर्ण, हरबीर, सोनू, सागर, शिवा तोमर, सतबीर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें