फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: चौधरी चरण सिंह की विचार धारा को जन-जन तक पहुंचाएंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो संख्या 7
विज्ञापन

बिनौली। रविवार को रालोद कार्यकर्ताओं की बैठक हुई, जिसमें रालोद के खेल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नीरपाल सिंह ने कहा कि किसान मसीहा पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चौधरी चरण सिंह की विचार धारा को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। इसके लिए आगामी 29 अक्टूबर को सहारनपुर से संदेश रथ यात्रा का शुभारंभ होगा।
विज्ञापन

बैठक में चौधरी नीरपाल सिंह ने कहा आज युवाओं व प्रदेश की जनता को पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के किये कार्य व विचार धारा को जन जन तक पहुंचाने की जरूरत है। इसके लिए 29 नवम्बर को सहारनपुर से 25 दिवसीय संदेश रथयात्रा का शुभारंभ राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक त्यागी करेंगे। उन्होंने बताया कि संदेश रथयात्रा 15 लोकसभा व 75 विधान सभा क्षेत्र के गांवों से होकर गुजरेगी। संदेश रथयात्रा का 23 दिसम्बर को चौधरी चरण जयंती पर किसान घाट दिल्ली पर जाकर समापन होगा। बैठक में गगन धामा, राजू तोमर सिरसली, गुलवीर धामा, विनीत धामा, अजीत, संजीव, शहजाद, कपिल, प्रशांत, शमीम विरेन्द्र धामा, महेश धामा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें