फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौधरी अजित सिंह का जन्मदिन धूमधाम से मनाया

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह का 81वां जन्मदिन मनाया गया। कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटी। साथ ही सीएचसी व मलिन बस्तियों में जाकर मरीजों व असहाय लोगों को फल, दूध व ब्रेड वितरित किए।
विज्ञापन

कासिमपुर खेड़ी गांव में जिला पंचायत सदस्य राजेंद्र प्रधान ने कहा कि किसानों और उनकी खेती को शिखर तक पहुंचाने की क्षमता चौधरी अजित सिंह में है। मास्टर आशीष तोमर ने कहा कि रालोद ही एक मात्र ऐसी पार्टी है जो गांव, गरीब, किसान, मजदूरों की लड़ाई लड़ती है। खुशी मनाने वालों में उपेंद्र, पुष्पेंद्र, हवा सिंह, रोशन सिंह, सोबिंद्र, सुरेश मुखिया, देवेंद्र, ईश्वर, धर्मपाल, बिट्टू, युवा नेता आशीष तोमर, बिल्लू, सोनू, गौरव, नितिन, सुमित, निखिल बालियान, टिंकू शामिल रहे। उधर बड़ौत नगर में रालोद नेता विश्वास चौधरी के आवास पर कार्यकर्ताओं ने चौधरी अजित सिंह का जन्मदिन धूमधाम से मनाया। कार्यकर्ताओं ने केक काटकर एक-दूसरे को खिलाया और बधाई दी। उधर, युवा रालोद नेता मोहित मुखिया ने कार्यकर्ताओं के साथ चौधरी अजित सिंह के जन्मदिन पर मलिन बस्तियों में जाकर गरीबों, असहाय लोगों व सीएचसी में पहुंचकर मरीजों को फल, दूध ब्रेड वितरित किएं। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य संजीव मान, रालोद छात्र नेता प्रियवत राणा, बंसत तोमर, यशवंत शामिल रहे।
चंदनहेड़ी गांव में अक्षय मलिक, वीरसेन मलिक, अमिताभ मलिक, सोनू मलिक, लव मालिक, सुभाष मलिक, धर्म सिंह, मणि प्रताप, मंगेराम, रोहित मलिक, जग्गन खान, सुखपाल सिंह, कटार सिंह, रतन सिंह, नौशाद अली, भूरा, ओमपाल आदि मौजूद रहे। जिला उपाध्यक्ष सुबोध राणा के कार्यालय पर हुए कार्यक्रम में पंडित दयानंद शर्मा, संतराम, ओमबीर सिंह, महक सिंह, वेदपाल सिंह, रूपेश कुमार, भीम हसन, सचिन आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें