छपरौली में अनावरण के लिए लगी चौधरी अजित सिंह की मूर्ति
बागपत। छपरौली में पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय चौधरी अजित सिंह की जयंती पर होने वाले मूर्ति अनावरण कार्यक्रम को बेस स्ट्रक्चर तैयार न होने पर स्थगित कर दिया गया है।
रालोद प्रदेश मीडिया संयोजक पूर्व एमएलसी प्रत्याशी सुनील रोहटा ने बताया कि 12 फरवरी को छपरौली के श्री विद्या मंदिर कॉलेज में पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय चौधरी अजित सिंह की मूर्ति का अनावरण किया जाना था। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पार्टी के कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर जनसंपर्क कर रहे थे। मौसम खराब होने के कारण मूर्ति का बेस स्ट्रक्चर तैयार नहीं हो पाया है।
उनके अनुसार मूर्ति का वजन करीब 12 क्विंटल है और ऐसे में स्ट्रक्चर का मजबूत होना जरूरी था। जिससे मूर्ति को खड़ी करने में कोई समस्या नहीं हो। लेकिन स्ट्रक्चर अभी तैयार नहीं हो सका, जिसके कारण मूर्ति अनावरण का कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है। जल्द ही प्रतिमा अनावरण समारोह की अगली तिथि घोषित की जाएगी।