फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एडवांस लेकर बंधक बनाने का आरोप बेबुनियाद

विज्ञापन
विज्ञापन
भट्ठा मालिकों ने एसपी से निष्पक्ष जांच की मांग की
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। ईंट बनाने वाले मजदूरों द्वारा की जा रही शिकायतों की जांच कराने की मांग को लेकर शुक्रवार को ईंट भट्ठा मालिक एसपी से मिले। उन्होंने कहा कि मजदूर रुपये हड़पने के लिए भट्ठा मालिकों पर झूठे आरोप लगाते हैं।
विज्ञापन

ईंट निर्माता समिति के अध्यक्ष विक्रम राणा के नेतृत्व में ईंट भट्ठा मालिक एसपी अभिषेक सिंह से मिले। उन्होंने जांच में मजदूरों को बंधक बनाने की पुष्टि होने पर ही भट्ठा मालिक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। भट्ठा मालिकों ने कहा कि जनपद में भट्ठे बंद हैं और भट्ठों का संचालन करने के लिए मजदूरों के साथ अनुबंध किया जा रहा है। मजदूर काम शुरू करने से पहले एडवांस लेकर अनुबंध करते हैं। कुछ मजदूर एक से अधिक भट्ठा मालिक से एडवांस ले लेते हैं और एडवांस ली गई रकम हड़पने के लिए वह बंधक बनाए जाने की झूठी शिकायत करते हैं। जिले में लेबर इंस्पेक्टर व पुलिस अधिकारी जांच कर चुके हैं। उन्होंने मजदूरों को बंधक बनाने के प्रकरण में निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। इस मौके पर विक्रम राणा, ब्रह्मसिंह, विनोद, धर्मेंद्र, लोकेश शर्मा, दीपक यादव, मुकेश शर्मा, वेदपाल, राजीव व महताब आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें