फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: औद्योगिक क्षेत्र में सड़कों पर खड़े वाहनों के काटे चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। औद्योगिक क्षेत्र में सड़कों पर खड़े किए गए वाहनों के चालान काटने के लिए बृहस्पतिवार को परिवहन विभाग व ट्रैफिक पुलिस ने अभियान चलाया। उन्होंने 12 से अधिक ट्रकों के चालान काटे और जुर्माना लगाते हुए चेतावनी दी कि अगर फिर से वाहन खड़े किए तो उनको जब्त करने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

औद्योगिक क्षेत्र में निवाड़ा के लोग गलत तरीके से वाहनों को सड़क पर खड़ा कर देते हैं। इससे उद्यमियों को परेशानी का सामना करना पड़ता था। कई बार बागपत इंडस्ट्रीज वेलफेयर एसोसिएशन के महासचिव अश्वनी कुमार, लोकेश कुमार, योगेश समेत अन्य उद्यमी औद्योगिक क्षेत्र से वाहनों को हटाने की मांग कर चुके थे, लेकिन इस मामले में कोई कार्रवाई तक नहीं की जा रही थी। अमर उजाला में बृहस्पतिवार के अंक में औद्योगिक क्षेत्र में पार्किंग बनी समस्या, उद्यमी परेशान शीर्षक से खबर को प्रकाशित किया था। खबर प्रकाशित होने के बाद एआरटीओ विपिन कुमार ने ट्रैफिक पुलिस के साथ औद्योगिक क्षेत्र में पहुंचकर अभियान चलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें