फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: अंतिम मतदाता सूची जारी, मतदाताओं को आज सौंपी जाएगी

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। जिले में शुक्रवार को निर्वाचन नामावली का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। इसके साथ ही सभी मतदाताओं को संशोधित सूची सौंपी जाएगी और मतदेय स्थलों पर भी चस्पा की जाएगी। बागपत विधानसभा क्षेत्र में करीब 2.86 लाख मतदाता दर्ज किए गए हैं।
विज्ञापन

यह अंतिम प्रकाशन एक विशेष और प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम का हिस्सा है। यह कार्यक्रम पिछले काफी दिनों से जिले में चलाया जा रहा था। इस अभियान के तहत लोगों की नई वोट बनवाने का कार्य किया गया। साथ ही मौजूदा मतदाताओं के नाम सही किए गए। मृतकों की वोट काटने का महत्वपूर्ण कार्य भी इसी अभियान के दौरान पूरा किया गया। जिला प्रशासन ने इस व्यापक अभियान के बाद अब अंतिम प्रकाशन सूची जारी कर दी है। अपर जिलाधिकारी विनीत उपाध्याय ने बताया कि शुक्रवार को सभी मतदान केंद्रों पर यह सूची चस्पा की जाएगी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि इसी दिन मतदाताओं को उनकी व्यक्तिगत सूची भी सौंपी जाएगी। अपर जिलाधिकारी ने बताया कि बागपत विधानसभा क्षेत्र में 2,86,024 वोट हैं, जिसमें 1,56,018 पुरुष और 13,0001 महिला हैं। बड़ौत विधानसभा क्षेत्र में 1,43,848 पुरुष व 1,54421 महिला और छपरौली में 1,64,185 पुरुष और 1,28893 महिलाएं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें