फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेयरमैन समर्थक और सभासद में मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। श्योगिरान मोहल्ले में नगर पालिका चेयरमैन के समर्थक और सभासद के बेटे के बीच मारपीट हो गई। दोनों ही ओर से एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी गई है। इसमें चेयरमैन का भी शामिल किया गया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

नगरपालिका चेयरमैन अमित राणा के समर्थक अनुराग राठी पुत्र कृष्णवीर सिंह निवासी आजाद नगर ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि वह मंगलवार को श्योगिरान मोहल्ले में सार्वजनिक शौचालय पर खड़ा था। इसी दौरान वार्ड नंबर 23 की सभासद जाहिद का बेटा शहजाद पुत्र रफीक अपने भाई शाहिद और पांच अन्य लड़कों के साथ वहां आया और गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर उसे घायल कर दिया। पिस्टल से फायर भी की, लेकिन वह बाल-बाल बच गया। सूचना पर चेयरमैन मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव कराया। उधर, शहजाद ने चेयरमैन अमित राणा, चैंकी, अनुराग राठी व तीन अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी। बताया कि उसने आरोपियों की शिकायत की थी, इस वजह से उससे रंजिश रखते है। मंगलवार को वह सभासद प्रवीण जहां के घर पर बैठा था। इसी दौरान आरोपी आए और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। रायफल व बटों से हमला किया। लोगों ने मुझे बचाया। पुलिस ने शहजाद और अनुराग राठी का सीएचसी में मेडिकल परीक्षण कराया है।
एसएसआई धीरेंद्र सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर आई है। रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
छवि खराब करने के लिए ले रहे नाम
बड़ौत। नगरपालिका चेयरमैन अमित राणा का कहना था कि उनके एक समर्थक अनुराग की पिटाई की सूचना पर वहां पर गए थे, उसे छुड्वाया था, मारपीट मेें उनका कोई लेना-देना नहीं है। बेवजह छवि खराब करने के लिए मेरे नाम लिया जा रहा है। इस मामले से कोई लेनादेना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें