यूपी गोसेवा आयोग के अध्यक्ष ने किया निरीक्षण
बड़ौत। उत्तर प्रदेश गोसेवा आयोग लखनऊ के अध्यक्ष प्रोफेसर श्याम नंदन ने दिल्ली रोड स्तिथ आचार्य विद्यासागर पशु संरक्षण केंद्र गोशाला का निरीक्षण किया। उन्होंने गोशाला की साफ-सफाई तथा गायों के चारे आदि की व्यवस्था पर संतोष जताया।
शुक्रवार को निरीक्षण के दौरान गोवंशों के स्वास्थ्य का निरीक्षण किया गया। गोसेवा सदन के अध्यक्ष प्रोफेसर श्याम नंदन ने कहा कि 14 फरवरी को लखनऊ में गोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है। इसमें गोबर और गोमूत्र से होने वाले फायदे तथा इनके इस्तेमाल की जानकारी दी जाएगी। टीम में मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. रवीन्द्र कुमार बागपत, उप मुख्य पशु चिकित्सा बड़ौत डॉ ख़ुशीराम, पशु चिकित्सक अधिकारी शाहपुर बड़ौली डॉ के के गुप्ता मौजूद रहे।