फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हारे प्रत्याशियों को थमा दिया जीत का सर्टिफिकेट

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। पंचायत उपचुनाव में सोमवार को एआरओ ने हारे प्रत्याशियों को जीत का प्रमाण पत्र देकर विजेता घोषित कर दिया। जिस पर ग्रामीणों ने सोमवार देर रात डीएम आवास पर हंगामा किया था। मंगलवार सुबह ब्लॉक मुख्यालय पर हंगामा किया। जांच के बाद आरओ ब्रजभूषण ने एआरओ पर लापरवाही बरतने पर उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई के लिए डीएम को पत्र लिखा है। एआरओ के खिलाफ डीएम स्तर से कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

जिले में 12 जून को ग्राम पंचायत सदस्य का उप चुनाव और 14 जून को मतगणना हुई। मतगणना में सुल्तानपुर हटाना गांव में वार्ड दस से शिवानी व वार्ड 13 से संजय ने जीत दर्ज की थी। एआरओ ने उन्हें मंगलवार को प्रमाण पत्र देने की बात कहकर घर भेज दिया और हारे हुए प्रत्याशी अपूर्वा व उषा को जीत का प्रमाण पत्र दे दिया। इसके विरोध में ग्राम प्रधान के नेतृत्व में सोमवार देर रात ग्रामीणों ने डीएम आवास पर और मंगलवार को बागपत ब्लॉक पर हंगामा किया। ग्रामीणों ने खंड विकास अधिकारी स्मृति अवस्थी को मामले की जानकारी दी। उनका आरोप था कि एआरओ व पंचायत सचिव ने रुपये लेकर उपविजेता प्रत्याशियों को विजेता घोषित कर दिया। सूचना पर मौके पर पहुंचे आरओ ब्रजभूषण सिंह ने मामले की जांच कराने पर एआरओ की लापरवाही उजागर हुई। जांच के उपरांत संजय व शिवानी को जीत का प्रमाण पत्र देकर हारे हुए प्रत्याशियों के प्रमाण पत्र निरस्त कर दिए गए। इस मौके पर गांव के कैलाश, बिल्लू, सतपाल, जयप्रकाश, धर्मवीर, राजेंद्र, सुभाष, प्रधान सचिन, अनिल, बिजेंद्र, जसबीर सिंह ओमप्रकाश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें