सीमेंट व्यापारी प्रदीप आत्रेय हत्याकांड
एक हत्यारोपी को पहले ही पकड़कर जेल भेज चुकी है पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत/बागपत। बड़ौत के सीमेंट व्यापारी प्रदीप आत्रेय की लूट का विरोध करने पर हत्या करने के मामले में फरार चल रहे आरोपी शामली के बंटी पर एसपी अभिषेक सिंह ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। इस मामले में ऊधम सिंह गैंग में शामिल रहे कुख्यात कमल पंवार को पुलिस पूर्व में ही पकड़कर जेल भेज चुकी है।
नौ अक्तूबर 2020 की शाम साढ़े सात बजे बिनौली रोड पर बदमाशों ने लूट का विरोध करने पर सीमेंट व्यापारी प्रदीप आत्रेय को गोली मार दी थी। मेरठ के जसवंत राय अस्पताल में 11 अक्तूबर की रात प्रदीप आत्रेय की मौत हो गई थी। पुलिस ने ऊधम सिंह करनावल के रिश्ते के साले शबगा गांव निवासी कमल पंवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। उसका साथी मूल रूप से शामली के कांधला थाना क्षेत्र के भभीसा गांव निवासी बंटी पुत्र नरेंद्र पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था। बंटी शामली के रेलपार में रह रहा था। एसपी अभिषेक कुमार ने फरार चल रहे बंटी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। बताया कि उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।
छह बदमाशों पर इनाम घोषित
बड़ौत। जनवरी में बिनौली रोड पर दिनदहाड़े हुए राशिद हत्याकांड के फरार आरोपियों सोनू पुत्र यामीन, अमजद पुत्र आजाद, मित्तल उर्फ आशु पुत्र शरीफ निवासी दाहा, भूरा पुत्र नजर निवासी माल माजरा के अलावा शराब तस्कर दीपक पुत्र कालू निवासी भड़ल व गैंगस्टर मेें वांछित चल रहे आरोपी सोनू पुत्र प्रताप निवासी शिवपुरी पट्टी चौधरान पर भी एसपी ने 25-25 हजार का इनाम घोषित किया है।