बड़ौत। डीएम राजकमल यादव ने शुक्रवार को अमीनगर सराय रोड स्थित कृषि नवीन गुड़ मंडी में बने गेहूं क्रय केंद्र का निरीक्षण किया। समय से गेहूं का उठान न होने के कारण उन्होंने नाराजगी जताई और केन्द्र प्रभारी को जमकर फटकार लगाई।
डीएम राजकमल यादव गेहूं क्रय केन्द्र पहुंचे तो कर्मचारियों में अफरातफरी मच गई। डीएम को केंद्र परिसर में काफी गेहूं पड़ा मिला। समय से गेहूं उठान न होने और जवाब न देने पर डीएम ने केन्द्र प्रभारी विष्णु शंकर को फटकार लगाई। उन्होंने दो दिन के अंदर केंद्र से गेहूं का उठान कराने के निर्देश दिएं। साथ ही किसी भी किसान को अनावश्यक रूप से परेशान करने पर कार्रवाई की हिदायत दी। इस अवसर पर एसडीएम बड़ौत दुर्गेश मिश्रा, मंडी सचिव विनोद राणा भी शामिल रहे।