बागपत यमुना इंटर कालेज में परीक्षा को लेकर आयोजित बैठक में अधिकारियों के सामने समस्या रखते दोघट ?
- फोटो : BAGHPAT
बागपत। यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए डीएम शकुंतला गौतम ने जोनल, सेक्टर मजिस्ट्रेट और केंद्र व्यवस्थापकों की बैठक ली। कई केंद्र व्यवस्थापकों ने अव्यवस्थाओं और सुरक्षा की चिंता जताई। डीएम शकुंतला गौतम ने कहा कि किसी से घबराने की जरूरत नहीं है। पर्याप्त सुरक्षाबल केंद्रों पर उपलब्ध कराया जाएगा।
श्री यमुना इंटर कॉलेज में आयोजित मीटिंग में केंद्र व्यवस्थापकों की समस्या सुनीं गई। डीएम ने कहा कि परीक्षा केंद्रों के प्रवेश द्वार सहित सभी कक्षाओं में सीसीटीवी कैमरे चालू अवस्था में रहने चाहिए। उन्होंने निर्देश दिए विद्यालयों के चारों ओर चारदीवारी एवं मुख्य प्रवेश द्वार पर गेट की व्यवस्था अनिवार्य रूप से होनी चाहिए। सीसीटीवी कैमरे की सीडी में फुटेज सुरक्षित रहनी चाहिए। परीक्षा के लिए कक्ष निरीक्षक 1427 है। सचल दल चार और 38 स्टेटिक मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं। जिस अध्यापक की परीक्षा के दौरान ड्यूटी होगी और वह ड्यूटी पर नहीं पहुंचता है तो उसका वेतन रोका जाएगा। उस पर अनुशासनात्मक कार्रवाई भी की जाएगी। एडीएम अमित कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सिंह, डीआईओएस ओमदत्त सिंह मौजूद रहे।