फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: सिलिंडरों की कालाबाजारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। किरठल गांव की गैस एजेंसी से गैस सिलिंडरों की कालाबाजारी करने का मामला सामने आया। इसमें पूर्ति विभाग की छापामारी में इसका खुलासा हुआ। इसमें गोदाम के दो कर्मियों के घरों से भरे और खाली गैस सिलिंडर बरामद किए गए। इसमे पूर्ति निरीक्षक ने थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराने की मांग की।
विज्ञापन

बड़ौत के अर्जुनपुरम कॉलोनी निवासी बिट्टू पंवार ने अफसरों से शिकायत करते हुए किरठल गांव की गैस एजेंसी पर गैस सिलिंडरों पर अवैध वसूली और कालाबाजारी करने का आरोप लगाया था। शिकायत मिलने पर जिला पूर्ति अधिकारी अनूप तिवारी ने समिति गठित की। समिति की जांच में गोदाम में 184 भरे हुए और 285 खाली गैस सिलिंडर रखे हुए मिले। इसके बाद गोदाम के कर्मी जितेंद्र गिरी के नाम पर 68 और विकास के नाम पर 20 सिलिंडर दर्ज मिलेए जबकि गोदाम के रिकार्ड में भी गड़बड़ी मिली। इसके बाद लूंब गांव के परोपकार के घर में छापामारी की तो वहां पर नौ भरे हुए और एक खाली गैस सिलिंडर रखे हुए मिले। इसके अलावा दूसरे कर्मी के घर से 15 खाली गैस सिलिंडर रखे गए मिले। पूर्ति अधिकारी अनूप तिवारी का कहना है कि किरठल गांव की गैस एजेंसी में सिलिंडरों की कालाबाजारी उजागर हुई है। इसमे मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें