बागपत। नगर में शनिवार को लोहड़ी का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। महिलाओं ने आग जलाकर मंगल गीत गाए और पंजाबी गीतों पर खूब नृत्य किया। लोगों ने मूंगफली और रेवड़ी बांटकर एक-दूसरे को त्योहार की बधाई दी।
गुरु तेग बहादुर गुरुद्वारे में शनिवार को लोहड़ी का त्योहार मनाया गया। समाज के लोगों ने गुरुद्वारे के बाहर आग जलाकर आग में तिल की आहुतियां दीं। महिलाओं ने गीत गाकर नृत्य किया। त्योहार पर पहली पर लोहड़ी मना रहे नव दंपतियों के जीवन में खुशी और बच्चों के सुखमय जीवन के लिए गुरुदेव से प्रार्थना की गई। महिलाओं और पुरुषों ने एक-दूसरे को मूंंगफली और रेवड़ी बांटकर त्योहार की बधाई दी। इस मौके पर मंगली अरोडा, कृष्णा देवी, सोनू अरोड़ा, नितिन, सचिन लोट्टा, मोहित खट्टर, मोनू आरोड़ा, सोनू मखीजा सहित समाज के काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।
सेंट जेवियर्स में लोहड़ी उत्सव मनाया
बागपत। पिलाना गांव स्थित सेंट जेवियर्स वर्ल्ड स्कूल में लोहड़ी पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। खुले मैदान में आग जलाकर मूंगफली, तिल, गज्जक आदि अर्पित की गई और पर्व के बारे में बताया गया। इस अवसर पर प्रसाद वितरित किया गया और बच्चों ने मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस अवसर पर प्रधानाचार्य अनुराग शर्मा, प्रबंधक परविंद्र धामा, रीना यादव, सुषमा शर्मा, जानवी समेत अन्य मौजूद रहे।